Uttar Pradesh
एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान में रेलकर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
झांसी। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ रेलकर्मियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (वर्क्स) राजेश अग्रवाल के नेतृत्व तथा मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में स्टेशन परिसर में सफाई, ट्रैक से कचरा हटाने के लिए रैग पिकिंग तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण जैसी गतिविधियां की गईं। रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में रेलकर्मियों के साथ यात्रियों और आमजन की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और बेहतर रेल परिवेश का निर्माण किया जा सकता है।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक रेलकर्मी, यात्री और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करते हैं। झांसी मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे परिसरों में लगातार स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में झांसी मंडल के अन्य स्टेशनों और डिपो पर भी “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई, ट्रैक से कचरा हटाने, रैग पिकिंग तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण की गतिविधियां की गईं। रेलकर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने स्वच्छ रेल परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों और आमजन से रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। अभियान के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य परियोजना प्रबंधक (निर्माण) संतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ डीईएनएचएम आनंद गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट नीरज भटनागर सहित सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।