एक नवंबर को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति मनाएगी काला दिवस
फतेहपुर। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीण पांडेय भारत ने एक नवंबर को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस दिन काले कपड़े पहनकर धरना दिया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से पत्र लिखकर पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1956 में बुंदेलखंड को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बांट दिया गया था। अब इसे एकीकृत कर अलग राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।