डीएम - एसपी ने मतदाता पंजीकरण कैंप का किया निरीक्षण, - पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के दिए निर्देश
फतेहपुर। जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के साथ शनिवार को कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शाह प्रथम और बहुआ इंटर कॉलेज में संचालित विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ पंजीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का पंजीकरण प्राथमिकता से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर अभियान की जानकारी ली और युवाओं को पंजीकरण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।