छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण
प्रतापगढ़ । शनिवार को मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया जिसका सजीव प्रसारण सभी विद्यालयों में दिखाया गया जिसमें संस्थाओं के प्रधानाचार्य,नोडल शिक्षकों तथा लाभांवित विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया.प्रतापगढ़ में जनपद स्तरीय प्रसारण का आयोजन श्रीराम बालिका इंटर कालेज चिलबिला प्रतापगढ़ में प्रबंधक आनंद कुमार केसरवानी,प्रधानाचार्य डॉली केसरवानी, उप प्रधानाचार्य लालमणि पटेल के संयोजन में किया गया जिसमें माननीय विधायक सदर श्री राजेंद्र मौर्य और मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन मीणा द्वारा प्रतिभाग किया. माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण के प्रसारण के बाद विद्यालय की 25 लाभांवित छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके खातों में स्थानांतरित किए जाने का प्रमाणपत्र माननीय विधायक सदर और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया. इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री राजेंद्र प्रसाद सरोज और प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ श्री नागेन्द्र मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अखिलेश वर्मा सहित विद्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी और छात्रवृत्ति विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।