बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी ने निकाली भव्य हनुमान दल की शोभायात्रा
मीरजापुर । बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी द्वारा सोमवार को भव्य हनुमान दल की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जनों से अधिक बच्चे छोटे-बड़े हनुमान, नल-नील, अंगद, जामवंत और हनुमान दल की सेना के रूप में शामिल हुए।
हनुमान दल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। डीजे की धुन पर चक चौराहे पर गदाधारी हनुमान दल ने खूब गदा भांजी और संगीत पर जमकर थिरके।
हनुमान दल की शोभायात्रा की अध्यक्षता कमेटी की महिला अध्यक्ष रितु केसरवानी ने की। कमेटी के महामंत्री संतोष ऊमर ने हनुमान दल का नेतृत्व किया। शोभायात्रा संकटमोचन, खजांची का चौराहा, गिरधर का चौराहा, डंकीनगंज, चीनिहवा का इनारा, पेठी का चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, वासलीगंज होते हुए पुनः बरियाघाट स्थित पंचमुखी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में रवींद्र कुमार गुप्ता, आकाश दुबे, सत्येंद्र कुमार पांडे, विपिन पुजारी, भावना बरनवाल, बिना बरनवाल, समर चंद शर्मा, गीता केसरवानी, स्वाति केसरवानी, शोभा रानी, अनीता केसर, अर्चना गुप्ता समेत नगर के काफी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।