भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 किलोमीटर पर कवच 4.0 परियोजना के लिए 170 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति

भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 रूट किलोमीटर (आरके) खंडों पर कवच वर्जन 4.0 लागू करने की स्‍वीकृति दे दी है। इसकी कुल लागत 170 करोड़ रुपये है।
स्वीकृत कार्य के अंतर्गत स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) की तैनाती से डिवीजन के रेलवे सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कवच 4.0 के कार्यान्वयन से चिन्हित खंडों में ट्रेन संचालन के लिए एक उन्नत सुरक्षा परत उपलब्ध होगी।
इस खबर को शेयर करें