भरत मिलाप पर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग
वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने महाअष्टमी और महानवमी का अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे सराहनीय कदम बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके साथ ही सनत कुमार सिंह ने जिलाधिकारी वाराणसी से नाटी इमली के विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप की निर्धारित तिथि पर जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भरत मिलाप काशी की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल होने पहुंचते हैं। ऐसे में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के साथ जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की, ताकि लोग इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन में सुविधापूर्वक शामिल हो सकें।