Uttar Pradesh
भक्ति में सरोवर हुए भक्त और भजनों पर भक्तों ने किया जमकर नृत्य निर्धनता में भी संतोष और श्रद्धा हो तो भगवान स्वयं कृपा बरसाते है - पं.नितिन कृष्ण जी महाराज
झाँसी | श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम प्रेमनगर में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में आज अंतिम दिवस में भागवत महापुराण की कथा श्रवण कराते हुए युवराज पं.नितिन कृष्ण जी महाराज ने श्रीकृष्ण एवं सुदामा चरित्र की लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। और सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि निर्धनता में भी संतोष और श्रद्धा हो तो भगवान स्वयं कृपा बरसाते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को भक्ति, प्रेम और वैराग्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के दौरान राधा-कृष्ण एवं सुदामा चरित्र की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। व नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से महिम जैन, कैलाश साल्वी, रामजी मीना ने सभी भक्तों का अभिवादन किया उसके पश्चात महिम जैन ने दिव्यांग बच्चों के बारे में बताया और दिव्यांग बच्चों के ऑपरेशन के लिए एवं उनकी देखभाल के लिए जो भी धनराशि सहयोग या किसी भी प्रकार का योगदान करना चाहे तो वह सहयोग कर सकता है उस पर भी विस्तृत चर्चा की साथ ही बताया कि नारायण सेवा संस्थान के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष सेवक प्रशांत भैया, संस्थापक चेयरमैन पूज्य कैलाश जी मानव, निदेशक एवं ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा के द्वारा प्रारंभ से ही दिव्यांगजनों के लिए कई प्रकल्पों एवं सेवा कार्यो को चलाया जा रहा साथ ही दिव्यांग बधुओं को स्वावलंबी बनाने हेतु संस्थान द्वारा कई प्रशिक्षण सेंटर भी चलाए जा रहे है। संस्थान का उद्देश्य भूखे को भोजन - बीमार को दवा, यही है नारायण सेवा। तथा आज कार्य्रकम में धर्मगुरु के रूप में आचार्य मनोज थापक ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ, पं.बृजेश कृष्ण शास्त्री राष्ट्रीय भागवताचार्य, पं.मुरारी महाराज पुजारी - श्री बालाजी मंदिर नंदनपुरा उपस्थित रहे व आज भागवत पूजन एवं आरती में मुख्य रूप से बिहारी लाल आर्य महापौर नगर निगम झांसी, सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा झांसी महानगर, पं.मैथलीशरण मुदगिल, इंजी.शशिकांत द्विवेदी, रामआसरे गुप्ता, दिलीप मुदगिल, भरत सेन सभासद, आशीष तिवारी सभासद, हरिओम मिश्रा सभासद, अंकुर नरेश ठेकेदार, हिर्देश चतुर्वेदी रानू महाराज, प्रदीप जिझौतिया, शंभू शरण द्विवेदी, राकेश पाठक, राम कुशवाहा, ठा.ऋषभ सिंह, ऋषि चतुर्वेदी, महेश राय, अरुण साहू, सूरज तिवारी डब्बू चौबे, विश्वनाथ मिश्रा, सुरेंद्र जी, रामकुमार मिश्रा, प्रवीण शास्त्री, आलोक शास्त्री, मयंक पटेरिया, हरिओम शास्त्री, केशवदास, रिछारिया महाराज एवं रूपम मुदगिल, मांडवी चतुर्वेदी, अनीता जिझौतिया, शिवांगी मुदगिल, ममता महरौलिया, स्वाती परमार, सरोज गुप्ता, रामजानकी पाठक सहित आदि भक्तगण उपस्थित रहे। और कार्यक्रम का संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी ने किया अंत में आभार पं.विनोद चतुर्वेदी महाराज ने किया।