भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष का मीरजापुर में भव्य स्वागत
मीरजापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को बरौधा कचार स्थित पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी के भाजपा जिला कार्यालय पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद जिला कार्यालय के सभागार में वाराणसी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया ने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, प्रभावी जनसंपर्क स्थापित करने और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी 15 अक्टूबर को मीरजापुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सफल बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसभा की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जुटें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, चुनार विधायक अनुराग सिंह, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, एमएलसी विनीत सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, ओमप्रकाश केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल तथा उत्तर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम कोल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया । इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, रवि नारायण सिंह पटेल, गौरव उमर,जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिले के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।