असोथर पीएचसी में संविदा कर्मचारियों ने बांधा काला फीता - समान वेतन, नियमितीकरण और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर तीन दिवसीय विरोध शुरू
असोथर फतेहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 5 से 7 अक्तूबर तक तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध का निर्णय लिया है। इस दौरान कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर काम करते हुए शासन तक अपनी मांग पहुंचाएंगे।
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान सुविधाएं और वेतन नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, सभी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों ने आयुष्मान योजना से जोड़ने तथा सेवा और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शासन स्तर से ठोस निर्णय लिए जाने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, इसलिए सरकार को संविदा कर्मियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। वे अपने नियमित दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे, ताकि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और सांकेतिक बताया गया। विरोध प्रदर्शन में आरबीएसके चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा, बीपीएम राकेश प्रसाद गुप्ता, बीसीपीएम धरमवीर, आरबीएसके से शिवनाथ साहू, लैब टेक्नीशियन कमलेश कुमार व श्रद्धा सविता, लेप्रोसी पैरामेडिकल स्टाफ निकुंज कुमार, फार्मासिस्ट बुद्धीलाल गुप्ता और डाटा ऑपरेटर शैलेंद्र कुमार समेत अन्य संविदा कर्मचारी शामिल रहे।