असोथर में महाशक्ति मोटर्स टीवीएस शोरूम का हुआ उद्घाटन - क्षेत्रवासियों को मिलेगी बाइक बिक्री और सर्विस की सुविधा
फतेहपुर। असोथर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर महाशक्ति मोटर्स टीवीएस बाइक शोरूम का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक अभय त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित उद्घाटन समारोह में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा, सोनू सिंह गौतम और पत्रकार आदर्श सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
इस दौरान अतिथियों ने अभय त्रिपाठी को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा से प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।