अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान
फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत अमावस्या पर ओमघाट में गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया और श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की अपील की। अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा भक्तों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर रामस्वरूप गुप्ता, रविंद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, माही तिवारी, नीतू गुप्ता, पंकज कुमार, राघवेंद्र, अनुज, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।