अमेठी में शिक्षक निर्वाचन के लिए 9 पोलिंग पार्टियां रवाना, 3 रिजर्व तैयार 23 अक्टूबर को 9 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, 1099 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
अमेठी 22 अक्टूबर।’’ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए अमेठी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चैधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गौरीगंज तहसील से नौ पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी तैयार रखी गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले गौरीगंज तहसील सभागार में मतदान कार्मिकों को ब्रीफिंग दी गई और निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी ने कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन सामग्री, अभिलेखों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर लें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
’’9 केंद्रों पर 1099 मतदाता डालेंगे वोट’’
जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल नौ मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। यहां 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इस दौरान कुल 1099 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
’’सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम’’
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी परिस्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। जिला एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से निर्वाचन व्यवस्था की निगरानी कर रहा है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह सहित संबंधित अधिकारी और निर्वाचन कार्मिक मौजूद रहे।