आरजी होलसेल शोरूम का भव्य शुभारंभ पुरानी घास मंडी में आरजी होलसेल शोरूम का हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। पुरानी घास मंडी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर महामंत्री एवं वरिष्ठ हिंदू नेता मनीष बंसल के प्रतिष्ठान आरजी होलसेल (R G Wholesale) शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, भाजपा नेताओं, व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर मनीष बंसल को शुभकामनाएं दीं।
शोरूम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सीओ सिटी राजू साव, नगर कोतवाल बिरजेश शर्मा, भाजपा नेता सचिन सिंघल, हिंदू नेता नरेंद्र पवार उर्फ साधू, राष्ट्र चेतना मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल, हरेन्द्र शर्मा एवं कोऑपरेटिव बैंक के सभापति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने मनीष बंसल को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यापार में निरंतर उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, व्यापारिक गतिविधियों और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
शुभारंभ समारोह में हिंदू शक्ति दल के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्र जन चेतना मंच के जिलाध्यक्ष अमित गोयल, युवा जिलाध्यक्ष वत्सल शर्मा, सतीश कौशिक, सुनील वर्मा, शशिराज गुप्ता एवं अंकुर गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया गया। शोरूम के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने मनीष बंसल को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता और कारोबार में निरंतर प्रगति की कामना की।