71.03 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली का विधायक रमाशंकर पटेल ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
मीरजापुर। मंगलवार को ग्राम पंचायत पतेरी, विकासखंड राजगढ़ मड़िहान के बार गांव में त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत महत्वपूर्ण सीसी रोड एवं नाली परियोजना का शिलान्यास पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
यह सीसी रोड एवं नाली का निर्माण बार में दिलीप के घर से नहर पुल तक निर्मित की जाएगी। लगभग 500 मीटर लंबाई एवं ₹71.03 लाख वाले इस पक्के मार्ग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,मिर्जापुर द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,जिससे विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को परेशानी होती थी। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए इस सड़क के निर्माण हेतु प्रयास किया गया और आज उसका शिलान्यास संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, कृषि कार्यों में सहूलियत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। विधायक ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को एक टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क उपलब्ध हो सके।
मार्ग निर्माण की स्वीकृति एवं शिलान्यास से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विभागीय अधिकारी,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।