Uttar Pradesh
16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी मनगढ़ कृपालु धाम जाने के बाद शाम तक घर नहीं लौटी किशोरी, संग्रामगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच
संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ । थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर (लाला का पुरवा) निवासी राजेंद्र सरोज की 16 वर्षीय पुत्री खुशी सरोज के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद संग्रामगढ़ थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को सुबह करीब नौ बजे खुशी सरोज अपनी मां सीता को खाना देने के लिए मनगढ़ कृपालु धाम गई थी। शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक खुशी अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर राजेंद्र सरोज ने एक अक्टूबर को संग्रामगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और किशोरी को तलाशने की गुहार लगाई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिवशरण को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही उसके मोबाइल नंबर और अन्य संभावित स्थानों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।