12 करोड़ की लागत से बनेगा राधानगर थाने का नया भवन - एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भूमि पूजन कर रखी पहली ईंट
फतेहपुर। जनपद में राधानगर थाने को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन मिलेगा। बांदा-सागर रोड पर मंडी समिति के पास करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
निर्माण संबंधी दस्तावेजों के अनुसार, परियोजना की जिम्मेदारी चंद्रा ब्रदर्स इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। भवन का निर्माण लगभग दो साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नया भवन बनने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले फरियादियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। भूमि पूजन के साथ ही अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।