116 वर्षीय फलाहारी बाबा ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, पुलिस ने किया सम्मानित
मीरजापुर। शारदीय नवरात्र के दौरान सोमवार शाम त्रिमुहानी निवासी 116 वर्षीय माता गुलाम उपाध्याय उर्फ बाबा महाराज (नारायण गुरु), जिन्हें फलाहारी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, ने विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विशेष दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से फलाहारी बाबा को अंगवस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर और पुष्प व फलाहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर उनके पुत्र विजय कुमार उपाध्याय ने विंध्याचल धाम के पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।