Home प्रयागराज-इलाहाबाद Crime : घर में घुसकर जानलेवा हमला, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

Crime : घर में घुसकर जानलेवा हमला, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

5
0

प्रयागराज। जिले के थाना कैंट क्षेत्र के एक घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायकर्ता यशोत्रत जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उनके आवास पर कुछ दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इस संबंध में थाना कैंट ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से धारा 307 (हत्या का प्रयास), 452 (घर में घुसकर हमला), 323 (मारपीट), 504 (गाली-गलौज), 506 (जान से मारने की धमकी) समेत अन्य प्रासंगिक धाराएं शामिल हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े रहे हैं। घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा थाना परिसर में धरना देकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भी की जा रही है।
वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।