कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित को सौपी गई जिम्मेदारी
AURAIYA: जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आगामी 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु आयोजित बैठक में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने की तैयारियों के संबंध में बैठक की योग दिवस के उद्देश्य के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और इससे बहुत सी छोटी-मोटी परेशानियों का निराकरण हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जाति धर्म से ऊपर उठकर एक समाज कल्याण के लिए एक अच्छा कार्यक्रम है जिससे अधिक से अधिक लोगों को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने की शिक्षा मिलती है। जिलाधिकारी ने 21 जून 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित निर्देशित करते हुए बताया कि 21 जून 2025 को ककोर स्थित तिरंगा मैदान में हजारों की संख्या में आमजन की सहभागिता कराते हुए योग दिवस का सफल आयोजन संपन्न किया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 महेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव सहित संबंधित अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ संतोष कुमार, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ सुधांशू दीक्षित, प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजेश कटियार, डॉ आलोक कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडेय, योगा मास्टर ट्रेनर शशिराज सेठ व भिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







