Home उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौकाःकांग्रेस

पंचायत चुनाव में नए कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौकाःकांग्रेस

संगठन सृजन अभियान के तहत औराई ब्लॉक के पदाधिकारियों की हुई बैठक

BHADOHI: कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत औराई ब्लॉक के कैयरमऊ में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह और दयाशंकर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पार्टी नए कार्यकर्ताओं को बूथ, न्याय पंचायत और मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां दे रही है। कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है। पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव में नए कार्यकर्ताओं को मौका देने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पं.दीनानाथ दुबे, अवधेश पाठक, सुबुक्तगीन अंसारी, सत्येंद्र दुबे, लक्ष्मी शंकर चैबे, शमशीर अहमद, सरफराज अहमद, वंशीधर शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, दिलीप दुबे, वकील खां, प्रवीण मिश्र, अकबर अंसारी, मुमताज अली, रामसजीवन गौतम, सुरेश मिश्र, शारदा सरोज, सनाउल्लाह शाह, संजीत मिश्रा, मो.राशिद, जितेंद्र पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम दुबे ने की।