KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक युवती घर से फरार हो गई परिजनों के खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा, परिजनों ने दो लोगों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है, मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री ने दो सितंबर की दोपहर पड़ोसी मोहल्ले के एक व्यक्ति ने सैनी छोड़ने के लिए कहा तो पड़ोसी ने बेटी का फोन काटकर मोबाइल नम्बर डिलीट कर दिया और घर में जानकारी नहीं दी । पीड़ित ने पड़ोस के दो लोगों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने कड़ा के कजियाना निवासी मो उबैद व सरफराज उर्फ छोटू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।





