Home उत्तर प्रदेश चौधरी आर एन मानव ने कांग्रेस को वोट देने की करी अपील

चौधरी आर एन मानव ने कांग्रेस को वोट देने की करी अपील

BANDA NEWS: सरैनी विधानसभा क्षेत्र के बंगलन पुरवा गांव में मानव क्रांति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नीति निर्देशक तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चौधरी आर एन मानव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चौधरी आर एन मानव ने कहा कि आम जनता तक कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चौपाल में उपस्थित लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने भी चौपाल के दौरान अपनी समस्याएं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दे रखे, जिन पर चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मानव क्रांति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जी.के. भारतीय, पार्टी सदस्य दिनेश श्रीवास, राजाराम वर्मा, रामगुलाम श्रीवास, रामचंद्र कुशवाहा, प्रदीप श्रीवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही अतर्रा ग्रामीण ग्राम सभा के राम चरन के पुरवा में भी ग्रामीणों से चौपाल लगाकर संवाद स्थापित किया।