MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार कृष्णा सिंह के पिता का बुधवार को मंडलीय अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।







