Home उत्तर प्रदेश मंडल से बूथ तक संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सत्यापन अभियान...

मंडल से बूथ तक संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सत्यापन अभियान की बनाई रणनीति

जिला कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक, आज से 4 सितंबर तक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों का होगा सत्यापन
FATEHPUR NEWS : भारतीय जनता पार्टी ने मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की है। इसी क्रम में जिला भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यसमिति, बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। सत्यापन अभियान को महज औपचारिकता न मानते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के अभियान के रूप में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ संगठन के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। बैठक में बताया गया कि मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन 2 सितंबर, जबकि बूथ समितियों का सत्यापन 3 और 4 सितंबर को किया जाएगा। इस दौरान मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक तथा संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे। प्रत्येक शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाली बूथ समितियों के सदस्यों की भौतिक उपस्थिति में बैठक कर सत्यापन करने तथा बूथ प्रभारी और पालक की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल व सुशील मौर्य समेत बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री विमलेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, सुनीता गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी, मोना शुक्ला, साधना सिंह, रेखा सरोज, कुलदीप भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह, ओम मिश्रा, प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी, शिवकांत तिवारी, अखिलेश, अंतुल अवस्थी, कमलेश योगी और सुनिधि तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।