FATEHPUR NEWS: शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद फतेहपुर ने 15वें वित्त आयोग की टाइट ग्रांट के तहत नौ हापर टिपर (टाटा मैजिक) गाड़ियों की खरीद की है। इन गाड़ियों की कुल लागत 85 लाख 49 हजार 991 रुपये बताई गई है। इनका उपयोग शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए किया जाएगा। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट और अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका परिषद के मलाका स्थित एमआरएफ सेंटर से हरी झंडी दिखाकर सभी गाड़ियों को रवाना किया। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार नई गाड़ियों के शामिल होने से शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सभासद शादाब अहमद, विनय तिवारी, अरुण कुमार यादव, आतिश पासवान, संजय श्रीवास्तव, सुनील यादव, साबिर, पवन द्विवेदी प्रतिनिधि, संतोष पटेल प्रतिनिधि, गुड्डू यादव प्रतिनिधि, विवेक नागर प्रतिनिधि, राम सिंह पटेल प्रतिनिधि, शहजाद अनवर, अयाज अहमद, मोहम्मद अहमद, ऋतिक पाल प्रतिनिधि, आफताब अहमद, मुन्नी लाला प्रतिनिधि सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, केआर चंद्राकर, गुलाब सिंह, स्वास्थ्य लिपिक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







