KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में रविवार की सुबह बंद कमरे में एक युवक का शव संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, युवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोसाईं तारा चकपुर नौगीरा निवासी विजय कुमार पुत्र स्व मोहन 42 वर्ष सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में ससुराल है। विजय अपनी ससुराल त्रिलोकपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था, प्रत्यदर्शियों की माने तो रविवार की सुबह विजय का संदिग्ध दशा में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता शव पाया गया, युवक का शव देख हड़कंप मच गया इस दौरान मृतक की पत्नी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सैनी त्रिलोकी नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई है। विजय की मौत की खबर पर पत्नी, तीन पुत्री व एक पुत्र का रो रोकर बुरा हाल है।







