KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर गांव में शनिवार की शाम खेत में मवेशी चरा रहे अधेड को जहरीले जंतु ने काट लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अधेड को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान अधेड की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी सूरज बली पुत्र राजाराम 50 वर्ष खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था, प्रत्यदर्शियों की माने तो शनिवार की शाम पांच बजे के करीब खेत में मवेशी चरा रहे थे, इस दौरान किसी जहरीले जंतु ने काट लिया, अधेड की हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगो ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने सुरजबली की नाजुक हालत में एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रात में अधेड की मौत हो गई, रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधेड की मौत की खबर पर घर परिवार में रोना पीटना मचा है, मृतक के एक पुत्री थी जिसकी शादी हो गई है और दो पुत्र है ।







