Home उत्तर प्रदेश मठना में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मठना में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  विकासखंड जमालपुर के मठना गांव में जय मां सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब द्वारा विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन जिले के हर ब्लॉक में सरकार द्वारा भी आयोजित किए जाने चाहिए। शहरों में स्टेडियम और खेलने की तमाम सुविधाएं हैं, मगर गांव में बिना सुविधा-संसाधन के नौजवान संघर्ष करके अपनी राह बनाते हैं और देश-विदेश तक देश का परचम लहराते हैं। गांवों में भी खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर लवकुश पटेल, सुजीत पटेल, सूरज पटेल सोनू, आनंद पटेल, संजय पटेल, सोनू पटेल, गौतम पटेल, अनिल पटेल, अंकित पटेल, आयुष पटेल, विनीत पटेल, राहुल पटेल, संतोष पटेल,कन्हैया लाल पाठक, प्रदीप पटेल, गौतम पटेल, प्रतिनिधि राजू भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।