MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) रविवार को मां अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित बाबा नीम करोली आश्रम में बरनवाल सेवा समिति मिर्जापुर द्वारा भव्य वन विहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें समाज के 500 लोगों ने प्रतिभा किया। बरनवाल समाज के अध्यक्ष पवन बरनवाल “पालू” ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम बरनवाल समाज के द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें समाज के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और समाज के हर वर्ग के लोग इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करके एक दूसरे से मिलते हैं और विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं। कोई भी समाज जो एक साथ बैठकर खाता है वह हमेशा संगठित रहता है। बरवाल सेवा समिति मिर्जापुर के मंत्री विंध्याचल निवास करने वाले रमन बरनवाल जी ने बताया कि विगत कई महीनो से इस आयोजन पर काम किया जा रहा था और इस वन विहार कार्यक्रम के माध्यम से बरनवाल समाज अपनी एकजुट का भी परिचय देता है। समाज के कोषाध्यक्ष योगेश बरनवाल ने बताया कि हमारे समाज का उद्गम स्थल बुलंदशहर है और हम सभी महाराजा अहिबरन के वंशज हैं आज भी बुलंदशहर जिले में महाराजा अहिबरन का किला एवं विभिन्न ऐसे स्थान है जिससे हम सभी को गर्व होता है साथ ही साथ महाराजा अहिबरन के पुत्र अनूप बरनवाल के नाम से वहां अनूप शहर भी बसा हुआ है। बनवाल सेवा समिति के संरक्षक एवं युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर विवेक बनवाने बताया कि बरनवाल समाज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करता है और अभी वर्तमान में बिहार लोक सेवा आयोग में बरनवाल समाज के कुल 8 बच्चों ने स्थान प्राप्त किया है। इंजीनियर विवेक बरनवाल बताया कि बरनवाल समाज के लोग मुख्य रूप से व्यापार में जुड़े रहते हैं और अब धीरे-धीरे जो युवा आगे आ रहे हैं उनकी शिक्षा दीक्षा के बाद समाज के लोगों की कोशिश होती है कि समाज के बच्चे हर क्षेत्र में कार्य करें। वन विहार कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भदोही जिले के घोसिया माधोसिंह बाबू सराय खमरिया से अशोक बरनवाल, गोपाल बरनवाल, रविंद्र बरनवाल, अवधेश बरनवाल आदि वरिष्ठजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करके कार्यक्रम की सफलता के लिए बरनवाल सेवा समिति मिर्जापुर के सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था के लिए समाज के संरक्षक कृपाशंकर बरनवाल, सुशील बरनवाल, अनिल बरनवाल, नरेश बरनवाल, आलोक बरनवाल एवं कार्यकारिणी के सदस्य पवन बरनवाल विंध्याचल, गौरव बरनवाल, शरद बरनवाल, सोनू बरनवाल, डिजिटल मीडिया प्रभारी दिलीप बरनवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष आशुतोष बरनवाल आदि लोगों ने विशेष सहयोग दिया जिसके लिए समिति के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।







