Home आस्था सनातन धर्म प्रचार हेतू रामेश्वर धाम यात्रा हुयी रवाना

सनातन धर्म प्रचार हेतू रामेश्वर धाम यात्रा हुयी रवाना

झांसी स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों का भागवत सत्संग मंडल के पदाधिकारियों ने किया सम्मान
JHANSI NEWS: जगदगुरु आश्रम बमनुआ से रामेश्वर धाम की धर्म तीर्थ यात्रा धर्मनगरी झांसी से आज पूज्य वेदज्ञ आचार्य श्री अंश जी महाराज पीठाधीश्वर बमनुआ धाम के सानिध्य में 51 भक्तों का भक्त मंडल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से रवाना हुआ जिसमें रामेश्वर धाम पहुंचकर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं दिव्य सत्संग का आयोजन होगा और जो सभी भक्त गंगोत्री धाम से गंगाजल लाए है वह सभी भगवान रामेश्वर ज्योर्तिलिंग पर जलाभिषेक करेंगे साथ ही भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन करेंगे व पूज्य आचार्य श्री अंश जी महाराज ने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म के प्रचार के लिए निकली है जिससे सनातन धर्म का प्रचार भारत देश ही नहीं पूरे विश्व में हो और वहां पर श्रीमद् भागवत कथा भक्तों को श्रवण कराकर एवं दिव्य सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार के लिए विशेष संदेश भी देंगे इस यात्रा में जो भक्तगण गए है उनमें मुख्य रूप से पं.मैथली शरण मुदगिल, रूपम मुदगिल, दिलीप मुदगिल, शकुन्तला मुदगिल, शिवकुमार तिवारी, सुनीता देवी, महेश मुदगिल, राजेश कुमार समेत 51 भक्तों का भक्त मंडल को भागवत सत्संग मंडल के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पट्टिका उड़ाकर सम्मानित किया तथा इस अवसर पर भागवत सत्संग मंडल की ओर से पं.सियारामशरण चतुर्वेदी, प्रणय मुदगिल, प्रशांत मुदगिल, संदीप साहू, मनोज साहू, सोनू राय, आशीष तिवारी डिप्टी मेयर/सभासद, सत्यम रामजी यादव, नरेश मिश्रा, दीपचन्द्र, विश्वनाथ मिश्रा, चंद्रमोहन तिवारी सहित आदि लोगों ने तीर्थ यात्रियों को सम्मानित किया।