Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति: ढेबरुआ पुलिस ने भरौली में महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति: ढेबरुआ पुलिस ने भरौली में महिलाओं को किया जागरूक

SIDHARTHNAGAR NEWS: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को ग्राम भरौली में मिशन शक्ति फेज 5(ii) के अंतर्गत ‘बेटी-बहू सम्मेलन’ एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—112 (पुलिस), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108/102 (एंबुलेंस) और 101 (फायर सर्विस) के बारे में बताया गया। इस दौरान एसआई सोमनाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल दहारी यादव, महिला आरक्षी प्रिंशू और कांस्टेबल बृजेश गौतम मौजूद रहे।