Home उत्तर प्रदेश अहरौरा में गो-तस्करी का पर्दाफाश  वध के लिए ले जाए जा रहे...

अहरौरा में गो-तस्करी का पर्दाफाश  वध के लिए ले जाए जा रहे 4 गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  थाना अहरौरा पुलिस ने शनिवार को भुडकुड़ा पौनी बैरियर नहर पुलिया के पास से वध के लिए क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे चार गोवंश को बरामद किया और एक शातिर गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। मौके पर मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधे गए चार गोवंश (दो गाय और दो बछड़े) बरामद किए गए। वाहन चालक परमेश्वर (उम्र करीब 23 वर्ष), पुत्र शिवनारायण, निवासी भोगांव, थाना चील्ह, मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना अहरौरा पर मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। बरामद मैजिक वाहन संख्या UP66AT6559 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया। अभियुक्त को कोर्ट/जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी, अहरौरा की टीम ने की। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में गो-तस्करी सहित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हुए हैं।