सुबह से तबर्रुकात की जिराब्ता के लिए उमड़े लोग,नखास कोहना, दरियाबाद, करेली, हरवारा में निकले जुलूस
PRAYAGRAJ NEWS: नगर क्षेत्र में 12 वीं रबिउल अव्वल मनाते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। चौक, नखास कोहना, दायराशाह अजमल, बहादुरगंज, दरियाबाद और करेली आदि इलाकों में काबे व मदीना ए मुनव्वरा की अक्कासी के हरे झंडे लेकर लहराते हुए सैकड़ों लोग इसमें शामिल हुए। नात-ओ-सलाम, तकबीर की आवाजें बुलंद होती रहीं। नातख्वानों व छोटे बच्चों ने नात पढ़ी। नारे तकबीर,नारे रिसालत से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र गूंजते रहे। खानकाहे अजमली दायरा शाह अजमल में 12वीं शब की रात खानकाह के मैदान में जलसा हुआ। ईद मिलाद की महफ़िल सजी। आयोजन खानकाह के मौजूदा सज्जादानशीन सैयद अरशद जकी फाखरी की जेरे सरपरस्ती में हुआ। शुक्रवार सुबह से ही तबरुंकात की जियारत के लिए सैकड़ों लोग उमड़ने लगे। पूर्व पार्षद अनीस अहमद, मौलाना शमशेर आज़म,सैय्यद मोहम्मद अस्करी, नूर सफी फाखरी, शाहिद नियाजी, मजहर निजामी, महबूब निजामी,अमन नियाजी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। मीरापट्टी में हिंदुस्तान जिंदावाद के लगे।धूमनगंज की हरवारा कालोनी में बाद नमाज़ जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। शुरुआत शाही मस्जिद से हुई। पीएसी गेट स्थित मीरापट्टी जामा मस्जिद पर भी जलसा हुआ
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर झूसी में शान-ओ-शौकत के साथ निकला गया जुलूस नैनी में विभिन्न मुस्लिम इलाकों में जश्ने ईद मिलादुन्नवी का जुलूस शानो-शौकत से निकाला गया। इसमें क्षेत्रीय सांसद उज्जवल रमण सिंह भी पहुंचे। जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, कर्बला, फतेह मिया का पुरवा, शाहजी का पूरा, महेवा, इंदलपुर होते हुए अरैल मोड़ पहुंचा। पैगंबर साहब पर दारूद पढ़ा गया सरकार की आमद मरहबा, जश्ने ईद मिलादुब नबी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मौलाना इकरामुल हक़ अजहरी ने कहा कि यह दिन इस्लाम मजहब में खास है। जुलूस की समाप्ति पर लंगर बांटे गए। जुलूस में कारी साहब ने नात पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए लोग जुलूस में चले। स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर बांटा गया। जुलूस में कारी युसूफ, कारी अय्यूब, आलिम, मौलाना शकील, मो. शारिक, मो. फैज, घनश्याम जायसवाल, शीनू, हासिम खान, मो अरशद आदि शामिल हुए। फाजिल, मौलाना जुनैद अख्तर, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद हामिद, मोहम्मद माहताब, वकार अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद इंशान ‘पिंटू’, यशांथ केसरवानी आदि थे। कुरआन की तिलावत कर पढ़ी फातेहा झूसी मुस्लिम समुदाय ने जगह जगह ईद मिलादुन्नबी मनाई गई।


चौक में निकले जुलूसे – मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंद
बुधवार की सुबह से ही चहल-पहल रही। फजिर की नमाज के बाद घरों में कुरआन की तिलावत हुई और फातेहा की गई। मरहबा या रसूल अल्लाह, हुजूर की आमद मरहबा के नारों से इलाका गूंज उठा। नई डूंसी व पुरानी झुंसी से जुलूस होते हुए त्रिवेणीपुरम पहुंचा। हवेलिया पार्षद गुलफिरोज खान ने मौलानाओं को सम्मानित किया। जुलूस का नेतृत्व मौलाना इकतेदार हुसैन सैफुर रहमान और मोहम्मद राकिब ने किया। सरवर अली, इस्तेखार अहमद, मोहम्मद तौहीद, तारिक महमूद, कमर अशफाक, इशरत अली, जैद तारिक, माहद सिद्दीकी आदि रहे।







