Home उत्तर प्रदेश घर के सामने गंदगी फैलाने व धमकी देने के आरोप में तीन...

घर के सामने गंदगी फैलाने व धमकी देने के आरोप में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके विपक्षी घर के सामने कूड़ा करकट फेंकते हैं जिसका विरोध करने पर धमकी देते है, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव निवासी दुर्गेश पुत्र रवि चंद्र ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके विपक्षी घर के सामने गोबर, कूड़ा आदि फेंकते हैं, पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी शौचालय की दीवाल भी तोड़ दिए हैं जिसका विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी देते है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकाश व उसकी पत्नी सहित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।