KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव की एक महिला का आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति उसके दुकान आया और मामूली बात को लेकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर धमकी देने लगे , पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव निवासी चंद्रवती पत्नी बासदेव साहू ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की शाम छः बजे के करीब वह अपने दुकान पर थी, इस दौरान गांव का एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि तीन माह पहले आपके पिता ने सिलेंडर ले गए थे और देने में आनाकानी कर रहे हैं, पीड़िता का आरोप है कि इस बात को लेकर विपक्षी गाली गलौच कर अपने पिता को बुला लिया और दुकान पर ही मारपीट करते हुए धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने दानू व उसके पिता अनीस अहमद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







