कम उम्र में ज्योतिष के क्षेत्र में हासिल किया खास मुकाम, जरूरतमंदों की निःशुल्क करती हैं मदद
PATNA NEWS: बिहार की राजधानी पटना में रहने वाली आचार्या काजल कुमारी ने अपनी शुरुआती जिंदगी में ही अपने भविष्य को संवारना शुरू कर दिया है। आज वह ज्योतिष की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। कम उम्र में ही उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी ऐसी पकड़ बनाई है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वह अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरुजनों का भी नाम रोशन कर रही हैं। आचार्या काजल कुमारी हस्तरेखा एवं कुंडली विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में उनकी जानकारी को देखकर लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि इतनी कम उम्र में उन्हें इतना ज्ञान कहां से मिला। काजल कुमारी को अब तक कई उपाधियों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है, वहीं कई संस्थाओं और लोगों की ओर से उन्हें सम्मानित करने की तैयारी भी की जा रही है। आचार्या काजल कुमारी के पास हर धर्म के लोग कुंडली और ज्योतिष संबंधी सलाह लेने के लिए पहुंचते हैं। वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उनका कहना है कि इंसान वही है, जिसका कर्म अच्छा हो। इसी सोच के साथ वह छोटी सी उम्र से ही ज्योतिष के क्षेत्र में मेहनत और लगन के साथ अपना काम करती आ रही हैं। काजल कुमारी की सबसे खास बात यह है कि वह कुंडली परामर्श के लिए कोई शुल्क नहीं लेती हैं। जरूरतमंद और असहाय लोगों की भी वह निःस्वार्थ भाव से मदद करती हैं। उनका सपना है कि वह गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए आगे भी बहुत कुछ करें और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।
आचार्या काजल कुमारी करीब 20 वर्ष की उम्र में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी और अवधी सहित पांच भाषाओं में कुंडली निर्माण का कार्य करती हैं। ज्योतिष के साथ-साथ वह लेखन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने महज 20 वर्ष की उम्र में नौ पुस्तकों की रचनाए की है। ज्योतिष के क्षेत्र में लगातार मिल रहे सम्मान और पहचान को लेकर आचार्या काजल कुमारी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है कि माता-पिता के सहयोग के साथ त्रिदेवियों की कृपा और मां सरस्वती के आशीर्वाद से उन्हें यह सम्मान और सफलता प्राप्त हुई है। आचार्या काजल कुमारी आज ज्योतिष की दुनिया में लगातार आगे बढ़ रही हैं। कम उम्र में ही उन्होंने मेहनत, लगन और अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। ज्योतिष के साथ जरूरतमंदों की मदद भी करती हैं।







