Home उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह बाबूजी की पुण्यतिथि हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाई

कल्याण सिंह बाबूजी की पुण्यतिथि हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाई

झांसी में बाबूजी की प्रतिमा स्थापित करने और भारत रत्न देने की उठी मांग
JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि शिवाजी नगर स्थित श्याम चोपड़ा में हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने बाबूजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कल्याण सिंह ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और दृढ़ राष्ट्रवादी विचारधारा से देश एवं प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन सदैव कार्यकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि बाबूजी का संघर्षपूर्ण जीवन सेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने उपस्थित लोगों से बाबूजी के बताए मार्ग पर चलने तथा अपने मूल्यों और आदर्शों पर सदैव अडिग रहने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री लोधी समाज एडवोकेट ध्रुव सिंह राजपूत ने झांसी जिले में बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बाबूजी का योगदान देश और समाज के लिए अविस्मरणीय है और उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह राजपूत भरोसा रहे। इस दौरान सुदीप महाराज, नितिन राजपूत नन्ना करारी, नारायण सिंह राजपूत, प्रेम राजपूत ग्यारई, अनिल राजपूत सिमिरिया, महेंद्र राजपूत करारी, मुरारी राजपूत चितगुआ, गोपाल वर्मा, वीरेंद्र पटेल, श्याम सुंदर पटेल, कालीचरण राजपूत बाबूजी, उमाकांत पटेल, मोनू राजपूत, प्रकाश नारायण राजपूत, वीरेंद्र कुमार पटेल, मोनू राजपूत नरी, रोहित राजपूत इटाइल, सतीश वर्मा, कुलदीप मिश्रा, आलोक यादव, योगेंद्र राजपूत, भारत राजपूत बसारी, महेंद्र राजपूत, माघवेंद्र राजपूत ललितपुर, रामशरण राजपूत, मोहनराज, गोविंद राजपूत, आशीष भार्गव, मोंटू राजपूत, राधेलाल मुखिया, एडवोकेट निर्भाल राजपूत, रमाकांत राजपूत, रामनरेश पटेल, भरत राजपूत गडूका, नरेंद्र राजपूत कडुरा, राहुल राजपूत सिकंदरा, विक्रम राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने परम श्रद्धेय बाबूजी की पावन स्मृतियों को शत-शत नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके विचार, सिद्धांत और जनसेवा की भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में कालीचरण राजपूत बाबूजी एवं रामशरण राजपूत ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।