Home उत्तर प्रदेश बस की चपेट में आने से थार क्षतिग्रस्त, दो घायल

बस की चपेट में आने से थार क्षतिग्रस्त, दो घायल

SIDHARTHNAGAR NEWS: तुलसीपुर की ओर से आ रही सवारियों से भरी एक बस की चपेट में आने से शुक्रवार शाम महिंद्रा थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में थार सवार एक व्यक्ति और सड़क किनारे ठेला लगाने वाला व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच तुलसीपुर की तरफ से आ रही एक बस और सड़क किनारे मौजूद थार गाड़ी में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से थार क्षतिग्रस्त हो गई और पास में लगा ठेला भी इसकी जद में आ गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर तीन (समय माता स्थान) निवासी कमलेश और थार सवार सेमरहवा निवासी अलीमुल्लाह(40) घायल हो गए। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त थार को कब्जे में ले लिया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। किसी भी पक्ष से तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।