Home आस्था गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में नौ लाख रुपये की लागत से बनेगा...

गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में नौ लाख रुपये की लागत से बनेगा शौचालय, नपं अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी के गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को नौ लाख रुपये की लागत से बनने वाले शौचालय का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने 15वें वित्त आयोग के तहत बनने वाले इस सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान में शौचालय निर्माण की मांग रखी थी। विद्यार्थियों की इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने स्वीकृति दी और निर्माण कार्य शुरू कराया। इस सुविधा से खेल मैदान में अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। शिलान्यास के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि नगर के विकास और विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। खेल मैदान में शौचालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, रवि अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पाठक, अनिल अग्रहरि, रामधनी मौर्य, ध्रुव चतुर्वेदी, राजेश्वर शाह, रामराम कन्नौजिया, अभिषेक यादव, बृजेश अग्रहरि, बरकत सहित शिक्षक, नगर पंचायत कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।