Home उत्तर प्रदेश दीवार काटकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत जेवरात उड़ाए

दीवार काटकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत जेवरात उड़ाए

अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये ले गए चोर

SANGRAMGARH NEWS: थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूराय जहांपुर निवासी सरोजा देवी पत्नी पुतानी लाल के घर में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर ले गए। पीड़िता के अनुसार घटना की रात अज्ञात चोर घर के पीछे से दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी में रखे सोने का झुमका, मंगलसूत्र, मांगटीका, दो जोड़ी चांदी के पायल, बिछिया, सोने की दो अंगूठियां, दो करधनी, पांच का छागल, दो जोड़ी और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घर का सामान भी चोरों ने बिखेर दिया। सुबह करीब पांच बजे सोकर उठने के बाद कमरे का ताला खोला गया तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से परिजन चोरी की जानकारी जुटाने में लगे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 20 अगस्त को थाना संग्रामगढ़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूराय जहांपुर निवासी सरोजा देवी पत्नी पुतानी लाल के घर में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर ले गए। पीड़िता के अनुसार घटना की रात अज्ञात चोर घर के पीछे से दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी में रखे सोने का झुमका, मंगलसूत्र, मांगटीका, दो जोड़ी चांदी के पायल, बिछिया, सोने की दो अंगूठियां, दो करधनी, पांच का छागल, दो जोड़ी और करीब 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घर का सामान भी चोरों ने बिखेर दिया। सुबह करीब पांच बजे सोकर उठने के बाद कमरे का ताला खोला गया तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से परिजन चोरी की जानकारी जुटाने में लगे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 20 अगस्त को थाना संग्रामगढ़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।