Home उत्तर प्रदेश खोचकीमई में बारिश में कच्चा मकान गिरा, दो बच्चे घायल

खोचकीमई में बारिश में कच्चा मकान गिरा, दो बच्चे घायल

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के खोचकीमई गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते गांव के लाल जी मौर्य व बसंत मौर्य का कच्चा मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने के समय परिवार के लोग और बच्चे घर के अंदर मौजूद थे। हादसे में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जबकि मलबे की चपेट में आने से दो बच्चों को मामूली चोटें लगने की जानकारी सामने आई है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका।मकान गिरने की घटना के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी आवास योजना का तत्काल लाभ दिया जाए।