KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज में एक घर में काम कर रहा राजगीर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पीड़िता की शिकायत पर मकान मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। कोखराज उपरहार गांव निवासी सुरेखा देवी पत्नी रंजीत कुमार ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति प्रतिदिन की तरह रविवार को गांव में एक व्यक्ति के यहां राजगीर का काम करने गया था, शाम छः बजे के करीब रंजीत छत की दूसरी मंजिल से काम करते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मकान मालिक इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया और इलाज के दौरान मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मनोज कुमार उर्फ पिंटू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है, राजगीर की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया।





