Home उत्तर प्रदेश महिला ने विपक्षी पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, जांच में...

महिला ने विपक्षी पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि विपक्षी उसके पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे बीच बचाव में विपक्षी उसके साथ व उसके पति के साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग का मजरा बक्सी का पुरवा निवासी उर्मिला देवी पत्नी बुधराज ने मंगलवार को कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र संदीप मोहल्ले की एक दुकान में सामान लेने जा रहा था रास्ते विपक्षी उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, मारपीट की जानकारी पर उलाहना देने पर विपक्षी उसके साथ व उसके पति के साथ भी गाली गलौच कर मारपीट करते हुए चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे।