Home उत्तर प्रदेश करंट लगने से बंदर की मौत, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम...

करंट लगने से बंदर की मौत, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार

FATEHPUR NEWS: प्रताप नगर झाल तिराहे पर करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मृत बंदर के शव को सम्मानपूर्वक उठाकर अंतिम संस्कार किया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख नीरज सक्सेना अपने सहयोगियों रिंकू अग्रहरि, छोटू चौधरी एवं राजेश गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मृत बंदर के शव को विधि-विधान के साथ गड्ढा खोदकर अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग को मामले की जानकारी देते हुए विद्युत व्यवस्था में लापरवाही न बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली के खुले या असुरक्षित तारों के कारण बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस दौरान नीरज सक्सेना (गौ रक्षा प्रमुख, बजरंग दल), रिंकू अग्रहरि, छोटू चौधरी और राजेश गुप्ता मौजूद रहे।