KAUSHAMBI NEWS: शक्तिपीठ कड़ा धाम के कुबरी घाट में डूब रही पईसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला को सूचना पर 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज की बाढ़ राहत टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान ललमनी पत्नी रामेश्वर, निवासी मोगरी, थाना मोहम्मदपुर पइंसा के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही बाढ़ राहत दल ने बिना देर किए अभियान शुरू किया और बाढ़ के पानी के बीच पहुंचकर महिला का सुरक्षित रेस्क्यू किया। राहत दल की मुस्तैदी से महिला को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पीएसी जवानों की इस तत्परता और साहस की ग्रामीणों ने सराहना की।बचाव अभियान में मुख्य आरक्षी राजेंद्र यादव, आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी मोहम्मद रजा, आरक्षी अभिषेक यादव, आरक्षी विजय सिंह और आरक्षी रंजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विषम परिस्थितियों में पीएसी की बाढ़ राहत टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता ने एक बार फिर साबित किया कि आपदा के समय राहत एवं बचाव दल लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में डटा हुआ है।







