प्रयागराज यमुना पार जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने की नियुक्ति’
PRAYAGRAJ NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी प्रयागराज यमुना पार के अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल ने युवा समाजसेवी पवन मालवीय को जसरा विकासखंड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने मालवीय का अभिनंदन किया।.जसरा ब्लॉक में सेनानी स्तंभ पर आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पवन मालवीय का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि पवन मालवीय के युवा नेतृत्व और सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण जसरा ब्लॉक में कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम कार्य, इंद्रभूषण द्विवेदी, रमेश मिश्रा, आर पी तिवारी,शिवलाल पाल, गोरेलाल, शिवकुमार सोनकर और संदीप साहू सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







