MIRZAPUR NEWS: live (अमरेश चंद्र पाण्डेय) शनिवार की शाम पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के कांवड़ मार्गों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने बरियाघाट, नटवा, मुहकुचवा तिराहा आदि क्षेत्रों का जायजा लिया।इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग रहते हुए सेवाभाव के साथ ड्यूटी करने तथा निर्धारित कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के वासलीगंज चौराहे पर कांवड़ियों को पूड़ी-हलवा, खाने की अन्य सामग्री एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया और कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक व पूर्व शहर कोतवाल अरविंद कुमार मिश्रा की कांवड़ियों ने सराहना की। अरविंद कुमार मिश्रा को उनके विनम्र और शालीन व्यवहार के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि क्षेत्र में उनके कार्यकाल को लेकर लोगों के बीच सकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती रही है। पुलिस महकमे में रहकर भी उनके अंदर पुलिसिया ओवर एक्टिंग नहीं है।







