डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से कहीकत नगर धरना स्थल पर हुई सम्पन्न
घरों व भवनों में अनिवार्य रूप से तिरंगा झंडा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की
तिरंगा रैली में देशभक्ति से ओतप्रोत नारे वातावरण में गुंजायमान होकर समूचे माहौल को राष्ट्रभक्ति से लबरेज कर रहे थे
SAHARANPUR NEWS: हर घर तिरंगा अभियान के तहत माननीय मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से लगभग तीन हजार प्रतिभागियों के साथ तिरंगा रैली प्रारम्भ होकर अम्बाला रोड होते हुए घण्टाघर, कोर्ट रोड़, कलेक्ट्रेट तिराहे से कहीकत नगर धरना स्थल पर सम्पन्न हुई। तिरंगा रैली में देशभक्ति से ओतप्रोत नारे वातावरण में गुंजायमान होकर समूचे माहौल को राष्ट्रभक्ति से लबरेज कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने और उसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करने, देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने, देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने का सपना सबके संयुक्त प्रयास से ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद अहसास है कि रैली में हर जाति, मजहब के लोग शामिल हुए जिससे मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के एकता और एकजुट भारत की मिसाल देखने को मिली। सुनील कुमार शर्मा ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों व भवनों में अनिवार्य रूप से तिरंगा झंडा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। तिरंगा रैली में महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित आमजन से लेकर जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में प्रतिभागी शामिल रहे।
Home उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा जनपद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में...







