Home उत्तर प्रदेश धुमाई में खलिहान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को सिराथू तहसील...

धुमाई में खलिहान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को सिराथू तहसील प्रशासन ने कराया खाली

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के धुमाई गांव में खलिहान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने गुरुवार को हटवा दिया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र राम आसरे ने सिराथू तहसील में शिकायत कर गांव में खलिहान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाए जाने की मांग की थी । शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह की अगुवाई में धुमाई गांव में खलिहान की भूमि पर रामा देवी व कल्लू द्वारा छप्पर डालकर किए गए अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया। गुरुवार को नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह ने खलिहान की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया । इस दौरान नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक मिथिलेश पाल, लेखपाल शिव शंकर पाल, संदीप कुमार , विजय कुमार सिंह व पुलिस मौजूद रही।